Aarti · Durga and Devi

Mangal Ki Seva Sun Meri Deva (Kali Mata Aarti) मंगल की सेवा सुन मेरी देवा (काली माता की आरती)

This aarti is built around the days of the week.

Durga and Devi Aarti
आरती
1

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा,

हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े ।

पान सुपारी ध्वजा नारियल,

ले ज्वाला तेरी भेंट धरे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

2

सुन जगदम्बे कर न विलम्बे,

संतन के भण्डार भरे ।

संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,

जय काली कल्याण करे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

3

बुद्धि विधाता तू जग माता,

मेरा कारज सिद्ध करे ।

चरण कमल का लिया आसरा,

शरण तुम्हारी आन पड़े ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

4

जब-जब भीड़ पड़ी भक्तन पर,

तब-तब आप सहाय करे ।

संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,

जय काली कल्याण करे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

5

गुरु के वार सकल जग मोहयो,

तरुणी रूप अनूप धरे ।

माता होकर पुत्र खिलावे,

कहीं भार्या भोग करे ।

शुक्र सुखदाई सदा सहाई,

संत खड़े जयकार करे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

6

ब्रह्मा विष्णु महेश फल लिये,

भेंट देन तेरे द्वार खड़े ।

अटल सिंहासन बैठी मेरी माता,

सिर सोने का छत्र फिरे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

7

वार शनिश्चर कुमकुम बरनी,

जब लुंकड़ पर हुकुम करे ।

खड्ग खप्पर त्रिशूल हाथ लिये,

रक्तबीज को भस्म करे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

8

शुम्भ निशुम्भ को क्षण में मारे,

महिषासुर को पकड़ दले ।

आदित वारी आदि भवानी,

जन अपने का कष्ट हरे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

9

कुपित होकर दानव मारे,

चण्ड-मुण्ड सब चूर करे ।

जब तुम देखी दया रूप हो,

पल में संकट दूर करे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

10

सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता,

जन की अर्ज कबूल करे ।

सात बार की महिमा बरनी,

सब गुण कौन बखान करे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

11

सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी,

अटल भवन में राज करे ।

दर्शन पावें मंगल गावें,

सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

12

ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे,

शिव शंकर ध्यान धरे ।

इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती,

चँवर कुबेर डुलाय रहे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

13

जय जननी जय मातु भवानी,

अटल भवन में राज करे ।

संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,

जय काली कल्याण करे ॥

॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ॥

What it means

This aarti is built around the days of the week. The singer comes with folded hands and the simple offerings of betel, supari, flag, coconut and the flame, and asks the Mother of the world not to delay. Through the verses she is seen as giver of wisdom, helper of the troubled, and the one honoured on the days of her week, Tuesday, Thursday, Friday, Saturday and Sunday, each in its own verse. The fierce verses name the killing of Raktabeej, Shumbh and Nishumbh, Mahishasur, and Chand and Mund. The softer ones say that when she turns her kind face, trouble ends in a moment. The last verses place her on the lion, with Brahma reading the Vedas at her door and Indra and Kuber serving her.

How it is sung

It is a favourite of Mata ki Chowki and Jagrata evenings in North India, and is sung in Navratri, on Tuesdays and Fridays at Kali and Durga shrines. A lead voice takes the verse, and everyone returns to Mangal ki seva sun meri deva. The beat is brisk, dholak and chimta are common, and the pace rises with each verse.

Questions, answered

Why is Mangal in the first line?

The first line carries the word mangal, meaning Tuesday or good fortune. Tuesday is the day of the Kali shrine, and the aarti then goes on to name the other weekdays.

Who wrote Mangal Ki Seva Sun Meri Deva?

It is a traditional aarti. Some printings put 'Mangal' in quotes as a pen name. No modern author is known.

Why do two printings differ?

One version carries a verse about Guru and Shukra (Thursday and Friday), the other a different line about Mother Kali's charm. The weekday version is used here.

भक्ति · More in Bhakti

Other sections